मथुरा

मुख्यमंत्री के आदेश पर वृंदावन के हजारीमल सोमानी इंटर कॉलेज का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा।  वृंदावन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर मथुरा जनपद के सभी सरकारी स्कूलों का निरीक्षण अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। मंगलवार को नगर आयुक्त हजारीमल सोमानी इंटर कॉलेज पहुंचे वहां उन्होंने निरीक्षण के दौरान विद्यालय भवन के विभिन्न भागों की बारीकी से जांच की जिसमें संपूर्ण बिल्डिंग की स्थिति, विद्यार्थियों के लिए शौचालयों की व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता एवं संपूर्ण स्कूल परिसर की स्वच्छता शामिल रही। निरीक्षण के दौरान भवन की संरचनात्मक स्थिति का गहन अवलोकन किया ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि विद्यालय से संबंधित जो भी विकासात्मक या मरम्मत कार्य हों उन्हें शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर नगर निगम को प्रस्तुत करें, ताकि उन पर कार्य कराया जा सके। विद्यालय निरीक्षण के उपरांत नगर आयुक्त जग प्रवेश द्वारा वृंदावन नगर क्षेत्र में फूड कोर्ट की स्थापना हेतु स्थल का भी निरीक्षण किया गया। इस प्रस्तावित फूड कोर्ट का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं स्वास्थ्यवर्धक खानपान की सुविधा प्रदान करना है। यह पहल न केवल जनसुविधा को बढ़ावा देगी बल्कि स्थानीय रोजगार सृजन में भी सहायक सिद्ध होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button