ललितपुर
श्री 1008 श्रीलालजी मन्दिर में मकर संक्रान्ति पर श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बांसी (ललितपुर)। कस्बा बांसी मे श्रीश्री 1008 श्री लालजी मन्दिर प्रांगण में मकर संक्रान्ति के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम राजा सरकार के दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान को तिल और गुड़ के लडडू का प्रसाद चढ़ाया। भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद वितरण किया। इस दौरान पाल बाबा महाराज, अखिलेश खरे, डा.एस.के. सिकदार, गजानंद सुमन, सुरेश गुप्ता, टिंकू गुप्ता, अभिषेक शुक्ला, अज्जू गुप्ता, राज सुमन, भरत साहू, शैलू गुप्ता आदि मौजूद रहे।



