गोड्डा

महागामा में चेंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुआ संपन्न

- मदन अध्यक्ष, विभूति रंजन सचिव व पीयूष कोषाध्यक्ष निर्वाचित।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा/महागामा : प्रखंड में चेंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल के बीच सम्पन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर मदन कुमार भगत 26 मतों के अंतर से विजयी हुए, वहीं सचिव पद पर विभूति रंजन तथा कोषाध्यक्ष पद पर पीयूष टिबडेवाल निर्वाचित हुए। मुख्य चुनाव पदाधिकारी सुनील कुमार सुमन ने बताया कि चेंबर चुनाव में कुल 506 मतदाताओं में से 487 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसमें से 2 मत रद्द ही गये। अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए कुल चार समूहों के प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। अध्यक्ष पद के लिए मदन कुमार भगत को 232 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजकिशोर जायसवाल को 206 मत प्राप्त हुए। वहीं अन्य प्रत्याशियों में राजेश केसरी और आलोक कुमार को क्रमशः 43-3 मत मिले। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा और व्यापारिक शर्त में कार्य करने की शपथ दिलायी। चुनाव को लेकर दिन भर व्यापारियों के बीच गहमागहमी का माहौल रहा। जीत के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने प्रखंड के नहर चौक स्थित शिव मंदिर एवं महागामा दुर्गा मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात समर्थकों के साथ महागामा बाजार में जुलूस निकाला गया और केंचुआ चौक स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर समर्थकों के बीच मिठाई का वितरण भी किया गया, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अभिनव सिंह, मनोज पोद्दार, गुड्डू मंडल, राजेश भगत, कुंदन भगत, अरुण ठाकुर, दिनकर तिवारी सहित अन्य व्यापारियों ने बधाई दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button