गोड्डा

लगातार हो रही बारिश में ढह गए कई कच्चे मकान, लोग हुए बेघर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा/बसंतराय : पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश ने कईयों के लिए मुसीबत बन गई है तो कईयों के आशियाने उजाड़ दिए हैं। वहीं प्रखंड क्षेत्र में भी लगातार हो रही बारिश अब कुछ लोगों पर कहर बनकर बरस रही है। जहां एक ओर प्रखंड अंतर्गत गेरुआ नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है वहीं दूसरी ओर किसानों की मेहनत भी मिट्टी में मिलती दिख रही है। धान की फैसलें गैलन के कगार पर है और ग्रामीण क्षेत्रों में मिट्टी के बने कच्चे घर एक-एक कर धाराशाही हो रहे हैं। वहीं सबसे गंभीर मामला राहा पंचायत के ग्राम राहा के वार्ड संख्या 14 से सामने आया है, जहां मोहम्मद अब्दुल खालिक, पिता स्वर्गीय अब्दुल हलीम का मिट्टी का मकान तेज बारिश के कारण ढह गया है। साथ ही एक अन्य अब्दुल बारीक का भी मकान गिर गया है। हालांकि इस हादसे में किसी के जान का कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन पूरा घर मलवे में तब्दील हो गया है जिससे पूरा परिवार बेघर हो गया है और उन्हें रहने को लेकर भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीणों के अनुसार यदि बारिश की रफ्तार यूं ही जारी रही तो आने वाले दिनों में और भी मकान गिर सकते हैं और बाढ़ का खतरा विकराल रूप ले सकता है। गेरुआ नदी का जलस्तर बढ़ रहा है जिससे निचले हिस्से में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। खेतों में लगातार जल जमाव के कारण रोपाई किया गया धन गलन के कगार पर है। ग्रामीण और किसानों ने जिला प्रशासन एवं राज्य के कृषि मंत्रालय से आपदा राहत एवं पुनर्वास की मांग कर रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button