बरेली

दलितों,पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों के  हक अधिकारों को खत्म करना चाहती है भाजपा – रविन्द्र सिंह यादव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली :  मिशन कंपाउंड स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर समाजवादी फ्रंटल एवं प्रकोष्ठ संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष रविंद्र यादव एवं संचालन लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव जावेद अली गद्दी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि फ्रंटल के साथियों को बूथ स्तर पर पार्टी की पीडीए विचारधारा का प्रचार प्रसार कर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करें। देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों, दलितों,पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों के संविधान में मिले हक अधिकारों को खत्म करना चाहती है इसलिए 2027 में पीडीए के लोग अखिलेश यादव को आशा भरी नजरों से देख रहें है।बैठक को संबोधित करते हुए बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर ने कहा कि मंडल कमीशन की सिफारिशें लागू होने से पूरे देश में पिछड़ों को अधिकार मिले थे।
जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने सभी से अपील करते हुए कहा कि सभी साथी बूथ स्तर पर वोट बढ़वाने का कार्य करें तभी राजनीति में सम्मान बढ़ेगा ।
जिला  सचिव बृजेश श्रीवास्तव सविता  ने कहा कि सबसे ज्यादा समाजवाद की विचारधारा को आगे बढ़ाने वाले उच्च जाति के लोग थे चाहे वो डॉ राममनोहर लोहिया हो, आचार्य नरेंद्र देव हो, जनेश्वर मिश्र जी हो या मंडल कमीशन की सिफारिशों को अमलीजामा पहनाने वाले देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री विश्व नाथ प्रताप सिंह ,इसलिए पीडीए की विचारधारा अगड़े, पिछड़े,दलित एवं अल्पसंख्यक सभी को साथ लेकर चलती है इसलिए समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करें। कार्यक्रम में अन्य फ्रंट के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता  मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button