मेरठ

कांवड यात्रा की कुशलता को महिला पुलिस बल भी तैयार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। रिजर्व पुलिस लाइन मेरठ स्थित बहुद्देशीय हॉल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ डॉ0 विपिन ताडा, पुलिस अधीक्षक यातायात राघवेन्द्र कुमार मिश्र, पुलिस उपाधीक्षक अभिसूचना इकाई मेरठ श्रीमती प्रीति सिंह, पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय सुश्री सोम्या अस्थाना, पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षणाधीन) कृष राजपूत द्वारा संयुक्त रूप से महिला उपनिरीक्षकों एवं महिला मुख्य आरक्षियों/आरक्षियों की एक महत्वपूर्ण मीटिंग आहूत की गई। यह बैठक आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2025 के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संचालन के दृष्टिगत आयोजित की गई थी। मीटिंग के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा महिला पुलिस बल को यात्रा ड्यूटी के दौरान अपेक्षित आचरण, कर्तव्यों एवं व्यवहार संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ब्रीफ किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में महिला श्रद्धालुओं की संख्या भी बड़ी होती है, ऐसे में महिला पुलिस बल की भूमिका और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।
ड्यूटी के दौरान सतर्कता, अनुशासन एवं समयबद्धता का पालन किया जाए। महिला श्रद्धालुओं को हरसंभव सहायता एवं संरक्षण प्रदान किया जाए।
किसी भी आपात स्थिति या विवाद की स्थिति में तत्काल रिपोर्टिंग व वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जाए। महिला ड्यूटी पॉइंट्स पर तैनात कर्मियों को मानवता, संवेदनशीलता एवं व्यवहार कुशलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। ड्यूटी के दौरान यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा आपसी समन्वय बनाने के निर्देश दिए गये।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने महिला पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए यह भी कहा कि “आप सभी इस यात्रा की सफलता में अभिन्न भूमिका निभाने जा रही हैं। आपके कार्य से न केवल पुलिस की छवि मजबूत होगी, बल्कि जनमानस में सुरक्षा की भावना भी विकसित होगी।”
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button