बरेली

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने की नियमित टीकाकरण की समीक्षा.     

बच्चों के टीकाकरण पर दिया गया जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बरेली : राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भोजीपुरा में नियमित टीकाकरण की समीक्षा की गयी ,  बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. प्रशांत रंजन, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता जीरो डोज बच्चों  को खोजकर टीका लगवाना सुनिश्चित करें और जो परिवार टीका लगवाने से मना कर रहे हैं उन्हें टीका लगवाने के लिए राजी करें  इसके लिए स्थनीय नेतृत्व और धर्मगुरुओं का सहयोग लें यह निःशुल्क लगाये जाते हैं  जोकि हमारे बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों बच्चों को से बचाते हैं !
इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी  डॉ. सतीश कुमार चौधरी, जनपद प्रतिनिधि डब्ल्यूएचओ डॉ पी वी कौशिक, गावी से शालिनी बिष्ट , यूनिसेफ़ प्रतिनिधि, सहायक मलेरिया अधिकारी सूरज प्रकाश,  स्वास्थ्य पर्यवेक्षक मुकेश कुमार और अन्य समस्त एएनएम एवं डब्ल्यूएचओ फील्ड मानिटर उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button