पाकुड़
हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता शपथ का हुआ आयोजन
Every home tricolor, every home cleanliness pledge was organized under the cleanliness campaign
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के आलोक में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल पाकुड़ के द्वारा प्रखंड पाकुड़ के उत्क्रमित उच्च विद्यालय नवीनगर, पाकुड़ में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक (आईईसी) इमरान आलम के द्वारा स्वच्छ सुजल गांव के उद्देश्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को स्वच्छता शपथ भी दिलाया। इस अवसर पर *विद्यालय के प्रधानाध्यापक शमशेर आलम, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अमीना खातून, संतावना मुर्मू, सुजीत कुमार यादव, अनवरा बेगम, अमित कुमार यादव, मुशर्रफ हुसैन, मनीरूल इस्लाम, शरीफ इकबाल, राम यादव अन्ना मुर्मू, नेली मरांडी, मेथो मरांडी सहित सैकड़ो छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।



