पाकुड़
मटियाल में एक दिवसीय भैंसा लड़ाई प्रतियोगिता आयोजित, जिला परिषद अध्यक्ष ने किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के पाकुड़िया प्रखण्ड के मटियाल गांव में एक दिवसीय भैंसा लड़ाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष जूली खृष्टमणी हेम्ब्रम शामिल हुईं। प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों से आए भैंसों ने हिस्सा लिया, जिसमें लखीपोखर, मटियाल, राजपोखर एवं भालूकचूमा के भैंसों ने जीत दर्ज की। विजेताओं के लिए प्रथम पुरस्कार 15 हजार, द्वितीय 10 हजार एवं तृतीय पुरस्कार 5 हजार रुपये निर्धारित किया गया था। मौके पर क्लब अध्यक्ष सुभाष मुर्मू, सचिव संदीप मुर्मू, सुरेश मरांडी, सनावल अंसारी एवं पंचायत समिति सदस्य रमेश मुर्मू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



