गढ़वा

सुर्य मंदिर परिसर में स्वच्छता को लेकर बैठक।

अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

गढ़वा । भवनाथपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी नंद जी राम के अध्यक्षता मे सूर्य मंदिर परिसर में स्वच्छता को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड के व्यवसायिक संघ, स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की उपस्थिति थे। स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी ने मिलकर सहयोग देने पर सहमति जताई। इस मौके पर सीओ शंभू राम ने कहा कि नगर की सुंदरता और साफ-सफाई बनाए रखने के लिए सभी दुकानदारों को अपनी दुकान के आगे से अतिक्रमण हटाना होगा। सीओ ने कहा कि दो दिनों के भीतर जो दुकानदार स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाएंगे, उनके खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करते हुए जबरन अतिक्रमण हटाएगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सूर्य मंदिर परिसर एवं आस-पास के क्षेत्र में नियमित सफाई की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही नालियों की सफाई, कचरा प्रबंधन और साप्ताहिक स्वच्छता निरीक्षण की व्यवस्था भी लागू की जाएगी।स्थानीय व्यवसायिक संघ ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि वे स्वच्छ भवनाथपुर अभियान में पूरी तरह से भागीदारी निभाएंगे। बैठक में पंचायत के मुखिया बेबी देवी, नितीश गुप्ता,नवल गुप्ता, विजय गुप्ता, राजेंद्र सेठ, अजय गुप्ता, राजीव जायसवाल, वुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, जितेंद्र प्रसाद, संजय कुमार सहित कई एक उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button