अमरोहा

दवाई लेने जा रहे दंपती पर जानलेवा हमला 

दो भाई घायल; मारपीट का वीडियो वायरल।

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा हसनपुर मार्ग पर अपने मासूम बच्चे की दवा लेने जा रहे एक दंपती पर कुछ दबंग युवकों ने सरेआम हमला कर दिया। हमले में पति आसिफ, उनकी पत्नी फरहीन और उनका भाई सारिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मचा है। सोमवार की सुबह ​थाना रजबपुर क्षेत्र के गांव हाफिजपुर निवासी आसिफ अपनी पत्नी के साथ बाइक से अमरोहा की ओर जा रहे था। जब वह कोतवाली क्षेत्र के गांव रझोहा स्थित अपने छोटे भाई सारिक की लैब के पास पहुंचे, तो पहले से मौजूद कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।​जान का खतरा भांपकर दंपती जब वापस लौटने लगे, तो दबंगों ने उन्हें दौड़कर रोक लिया और आसिफ को बेरहमी से पीटा। बीच-बचाव के दौरान फरहीन और सारिक को भी गंभीर चोटें आईं। मारपीट में तीनों घायलों के सिर में चोटें आई हैं।​सूचना मिलते ही घायल दंपती और भाई कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल उन्हें नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और वायरल वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button