खैरथल
शान से निकली तिरंगा रैली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुद्धवार शहर मे तिरंगा रैली निकाली गई जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया शहर के शहीद स्मारक हेमू कालाणी, भगत सिंह चौक पर शहीदो को मालापर्ण किया गया रैली में सैकड़ो स्कूली बच्चो और नागरिकों ने रैली में हिस्सा लिया रैली में जिला कलेक्टर किशोर कुमार, परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर, भाजपा जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी ,भाजपा ब्लांक अध्यक्ष मनीष शर्मा ,नगरपरिषद सभापति हरीश रोघा,उप सभापति वरूण डाटा, पूर्व चैयरमैन अशोक डाटा, किसान नेता टिल्लू शर्मा सहित भाजपापार्षद, पदाधिकारी मौजूद रहे। किसान नेता टिल्लू शर्मा ने बताया इस रैली का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करना है। तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देती है और लोगों को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियां के बारे में जागरूक करती है आज देश के हर हिस्से में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है जिससे पूरा देश आजादी के जश्न को मनाने के लिए एक जुट हो के खड़ा है।

