गोड्डा

न्यायिक टीम ने किया चिल्ड्रन होम का निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से गठित न्यायिक टीम ने बुधवार को सरकंडा स्थित चिल्ड्रन होम (बालक) का निरीक्षण किया। टीम में शामिल प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमार पवन, जुबिनाइल जस्टिस बोर्ड के प्रींसिपल मजिस्ट्रेट मुक्ति भगत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दीपक कुमार आदि ने सरकार व प्राधिकरण की ओर से मुहैया की जाने वाली सभी प्रकार की सुविधाओं की पड़ताल की। बाल सुधार गृह को मिलने वाली सुविधाओं समेत सफाई , स्वास्थ्य व भवन की स्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने बच्चों के बीच पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया। न्यायिक पदाधिकारियों ने ने बारी- बारी से बच्चों से बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि बच्चों को यहां सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। आप यहां पारिवारिक माहौल में रहकर पढ़ना-लिखने भी सीखें। कहा कि बच्चे यहां रहकर डरे नहीं और इन बच्चों का बचपन सुरक्षित रहे और ये फिर से उछलकूद कर सकें यही मुख्य उद्देश्य है। इस उम्र के बच्चे तो खेलने-कूदने में मस्त रहते हैं। चिल्ड्रन होम की ओर से जानकारी दी गई कि ये बच्चे बाल कल्याण समिति के माध्यम से सौपे गए हैं। इन बच्चों के माता-पिता के बारे में अबतक जानकारी नहीं मिली है। माता पिता की खोज के लिए काउंसिलिग जारी है। वर्तमान में बाल गृह में आठ बच्चे हैं जो विभिन्न जगहों से रिस्क्यू करके लाए गए हें। इस अवसर पर एलएडीसी अजीत कुमार, आयूष राज, अधिकार मित्र अविनाश कुमार, राकेश कुमार, बाल स्नेहालय के निदेशक फटिक चंद्र महतो आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button