जामताड़ा थाना के बाहर वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों को चेतावनी देकर छोड़ा
Vehicle checking drive outside Jamtara police station, violators were let off with a warning.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
जामताड़ा जिले के थाना परिसर के बाहर आज विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी आनंद कुमार ने किया। दोपहिया और चारपहिया—दोनों तरह के वाहनों की गहन जांच की गई। अभियान के दौरान अधिकारियों ने किसी भी वाहन चालक पर चालान नहीं किया, लेकिन सख्त जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की नसीहत दी।
खासकर वे बाइक सवार जो बिना हेलमेट मिले—उन्हें मौके पर ही फटकार लगाई गई और भविष्य में हेलमेट पहनने की सख्त हिदायत दी गई। अधिकारियों का साफ संदेश- यह कार्रवाई दंड देने के लिए नहीं… बल्कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए है।” जिला प्रशासन ने बताया कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और लोग ट्रैफिक नियमों के प्रति गंभीर बने।


