बिजनौर

बंद मकान में कई दिन पुराना मिला महिला का शव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बिजनौर : थाना मंडावली क्षेत्र के ग्राम नयागांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक बंद मकान में महिला का कई दिन पुराना शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। लेकिन जानकारी के अनुसार महिला अपने पति अहमद के साथ में नयागांव में रहती थी। लेकिन महिला का बेटा जब घर पहुंचा तो घर पर ताला लगा हुआ था। काफी देर तक दरवाजा न खुलने और अंदर से दुर्गंध आने पर बेटे ने आसपास के लोगों को सूचना दी और पुलिस को बुलाया।तो पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया तो महिला का शव पड़ा मिला। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। लेकिन शव मिलने की सूचना पर गांव में भीड़ जमा हो गई।
मृतका के पति अहमद का मोबाइल फोन बंद आ रहा है। और वह मौके से फरार बताया जा रहा है। लेकिन पुलिस को प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। बेटे ने पिता पर ही हत्या का शक जताया जिसमें पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
थाना मंडावली पुलिस का कहना है। कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के स्पष्ट कारणों का पता चलेगा। फरार पति की तलाश की जा रही है।और मामले में जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button