बोकारो

एकल अभियान के आचार्यों को शिक्षण सामग्री व पौधों का वितरण किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। नावाडीह प्रखंड अंतर्गत बिखरवाटांड में मंगलवार को एकल अभियान नावाडीह संच का मासिक बैठक किया गया।
बैठक की शुरूआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर तथा आचार्यों द्वारा सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस दौरान संच प्रेरक महेंद्र महतो, सदस्य हरि प्रसाद महतो, एवं नेमचंद महतो द्वारा आचार्यों के बीच कलम , कॉपी , चौक एवं फलदार पौधों का वितरण किया गया । महेंद्र महतो ने कहा कि वातावरण की शुद्धता के लिए प्रकृति का संरक्षण बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की महत्ता को हम सभी ने कोरोना के समय देख चुके हैं। इस दौरान सभी आचार्यों से अपने घरों व विद्यालय के आस पास पौधा लगाने की अपील की।
मौके पर संच प्रमुख टेकलाल कुमार,संच व्यास सावित्री देवी,आचार्या रूबी कुमारी, बिना देवी, नूतन कुमारी, राधिका देवी, कुसुम देवी, मुनिया देवी, शान्ति देवी आदि मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button