उत्तरकाशी

बैंक ऋण के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप।

नोटिस मिलने पर डीएम कार्यालय पहुंचीं भटवाड़ी की महिलाएं।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

उत्तरकाशी। भटवाड़ी विकासखंड क्षेत्र में 55 से अधिक ग्रामीणों के नाम पर बैंक ऋण लेकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बैंक से भारी-भरकम रिकवरी नोटिस मिलने के बाद परेशान और आक्रोशित ग्रामीण, विशेषकर महिलाएं, कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से मिलीं और निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें बिना जानकारी दिए अथवा योजनाओं के नाम पर झांसा देकर उनके दस्तावेजों के आधार पर उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक से लाखों रुपये के लोन (जैसे मौन पालन/बी-कीपिंग आदि) स्वीकृत करवा लिए गए। अब जब बैंक द्वारा बकाया वसूली के नोटिस और एनपीए (NPA) होने की चेतावनी घर पहुंच रही है, तब ग्रामीणों को इस बड़े फर्जीवाड़े का पता चला। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने और गरीब परिवारों को मानसिक व आर्थिक प्रताड़ना से राहत दिलाने की गुहार लगाई है। प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच का भरोसा दिलाया है। ग्रामीणों महिलाओं के साथ यूकेडी की नेता किरन रावत थी । उन्होंने जिलाधिकारी से भष्ट्र बैकं अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करने की माँग की ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button