बोकारो

खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ कसमार प्रखंड मुख्यालय में धरना 7 को।

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।

बोकारो। खान एवं खनिज विकास विनियमन संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ आगामी 7 सितंबर को कसमार प्रखंड मुख्यालय के समक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा धरना प्रदर्शन कर विरोध किया जाएगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा पंचायत से लेकर बुथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान चलाकर इस विधेयक के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जाएगा। गररी पंचायत भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा कसमार प्रखंड इकाई द्वारा प्रखंड अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम की अध्यक्षता में बैठक कर आगामी 7 सितंबर को कसमार प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। बैठक में जानकारी देते हुए कहा गया कि इस विधेयक से झारखंड राज्य को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है इसलिए इस विधेयक को वापस लेने की मांग की जा रही है। बैठक में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद शेरे आलम कसमार प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी, सिकंदर कपरदार ,सोहेल अंसारी, कुलदीप कुमार ,मिथिलेश जायसवाल ,विनोद महतो, शास्त्री मुर्मु ,सुभाष चंद्र ठाकुर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button