लागडूम में एक दिवसीय भैंसा लड़ाई प्रतियोगिता आयोजित
One-day buffalo fighting competition organized in Lagdum

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के पाकुड़िया प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम लागडूम की ओर से 1 नवंबर 2026 को एक दिवसीय भैंसा लड़ाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों से कई भैंसों ने हिस्सा लिया, जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक जुटे। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष जुली खृष्टमणी हेम्ब्रम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में सुरजोड़ी, गोपीकांदर (दुमका) के भैंसे को 30 हजार रुपये प्रदान किए गये। वहीं चेन्नई एक्सप्रेस भैंसे को 1 हजार रुपये तथा नागेंद्र टुडू, चुनपाड़ा को एक डेगची देकर सम्मानित किया गया। मौके पर क्लब अध्यक्ष अनिल मुर्मू, सचिव चुंडा मुर्मू, बिरनाथ सोरेन, सोमेश मुर्मू, निर्मल हांसदा, राजेंद्र दास, की सरकार हेंब्रम सहित क्लब के सदस्य एवं अन्य लोग उपस्थित थे।


