बरेली

छावनी परिषद में गूंजी प्रस्तावना, संविधान के मूल्यों पर चलने की ली शपथ

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। छावनी परिषद बरेली में बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ. तनु जैन सहित परिषद के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया।
डॉ. तनु जैन ने सभी से संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के मूल्यों को आत्मसात करने तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ लेने की अपील की। उन्होंने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ करते हुए जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहने का भी आह्वान किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button