
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र मुनिराज जी. ने बुधवार को परिक्षेत्र के चारों जिलों के पुलिस कप्तानों के साथ अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में एसएसपी बरेली, एसएसपी बदायूं, एसपी पीलीभीत और एसपी शाहजहांपुर मौजूद रहे।
डीआईजी ने आईजीआरएस पर मिली शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता पर निपटाने, सोशल मीडिया पर निगरानी रखने और अफवाहों का समय पर खंडन करने को कहा। सीसीटीएनएस पर 60 व 90 दिन से लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। ई-साक्ष्य ऐप पर एसआईडी बनाकर वीडियोग्राफी बयान, फोटो व फॉरेंसिक रिपोर्ट विवेचना में जोड़ने, ई-समन जारी करने और यक्ष ऐप पर शत-प्रतिशत डेटा फीडिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।
एनडीपीएस, ऑपरेशन दहन, गैंगस्टर एक्ट में संपत्ति जब्तीकरण, गोकशी, एनएसए, गुंडा एक्ट व गौवध निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा की गई। जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट अभियान, मिशन शक्ति फेज-5.0, महिला बीट प्रणाली और साइबर हेल्प डेस्क को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
हत्या, लूट, स्नेचिंग, नकबजनी, वाहन चोरी, फिरौती, डकैती, दहेज हत्या, पॉक्सो, अपहरण व धर्मांतरण समेत अन्य गंभीर अपराधों में की गई कार्रवाई की समीक्षा कर अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था व यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए।




