बरेली

पंत पार्क के सौंदर्यीकरण का भूमि पूजन, विधायक ने सीएम के लाइव कार्यक्रम में की सहभागिता

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। संविधान दिवस पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने गुरुवार को एसएसपी कार्यालय के सामने स्थित पं. गोविंद बल्लभ पंत पार्क के सौंदर्यीकरण व विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। यह कार्य डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत कराया जा रहा है।
कार्यक्रम स्थल से ही विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्यस्तरीय लाइव कार्यक्रम में सहभागिता की। बता दें, मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 3,955 पार्कों के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का शुभारंभ किया है।
विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि यह पहल भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों, आदर्शों और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। सरकार समाज के हर वर्ग को सम्मान, समान अवसर और बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं देने के लिए निरंतर काम कर रही है। पार्कों का यह कायाकल्प उसी दिशा में एक सराहनीय कदम है।
इस दौरान अरविंद गंगवार, राजबहादुर सक्सेना, अरुण कश्यप, देवेंद्र जोशी, अमरीश कठेरिया, हर्षित गुप्ता, अमर सिंह राठौड़, मनजीत सिंह मोनी, प्रदीप पांडे, राहुल गौतम, राघव गुप्ता, राहुल सिंह, रामशरण, नंदकिशोर गुप्ता, अमित पांडे एवं अशोक गंगवार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button