बरेली

टावर लगवाने का झांसा देकर ठगी कर रहे गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार, एक फरार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बरेली। साइबर ठगी के पर्दे के पीछे से निकली ऐसी कहानी, जिसने आम लोगों को BSNL का अधिकारी बनकर ठगा और लाखों की चपत लगा दी। बारादरी पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में इस हाई-प्रोफाइल ठगी रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। गिरोह के छह शातिर बदमाश गिरफ्तार हुए हैं, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला।
गिरोह का नेटवर्क किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं था। राजेंद्र नगर की एक इमारत के ऊपरी माले पर किराए का कमरा लिया गया। वहीं से फर्जी BSNL अधिकारी बनकर ऑपरेशन चलाया जाता था। फिर रजिस्ट्रेशन और सर्वे के नाम पर 1 से 1.5 लाख रुपये वसूलते और फर्जी दस्तावेज थमाकर गायब हो जाते।
एसओजी प्रभारी सुनील कुमार शर्मा को मिली एक खुफिया सूचना ने मामले की चाबी बना डाली। जल्द फरार होने की फिराक में लगे आरोपियों की धरपकड़ के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने एक विशेष टीम तैयार की। बीसलपुर चौराहे पर जाल बिछाया गया और गिरोह के छह सदस्य वहीं से धर लिए गए।
पुलिस ने आरोपियों से लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल फोन, स्कैनर, दो बाइक, एक कार और भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। पूछताछ में ठगों ने माना कि वे इसी फर्जीवाड़े से अपना घर चलाते थे। लोगों को टावर से मिलने वाले किराए का लालच देकर ठगी को अंजाम देते थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button