बरेली
नागरिक सुरक्षा संगठन के स्थापना दिवस में सम्मिलित हुए जिलाधिकारी
कानून और शांति व्यवस्था को बनाए रखने, माकर्डिल, परीक्षा डयूटी, त्योहारों जैसे अनके कार्यों में सिविल डिफेंस की रहती है सक्रिय सहभागिता-जिलाधिकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी/नियंत्रक अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज नागरिक सुरक्षा स्थापना की 63वीं वर्षगांठ के अवसर पर नागरिक सुरक्षा कार्यालय पर विभागीय ध्वजातोलन किया। तदोपरान्त सामूहिक राष्ट्रीयगान व उपस्थित वार्डनों को शपथ भी दिलायी गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त पदाधिकारीगणों को नागरिक सुरक्षा दिवस की 63वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ आभार व्यक्त करते हुये नागरिक सुरक्षा टीम द्वारा विभिन्न अवसरों पर निस्वार्थ भाव से किये जा रह कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की, जिसमें चाहें बरेली जनपद में कुछ समय पूर्व असामान्य स्थिति के दृष्टिगत शांति व्यवस्था में सहयोग, रामगंगा मेला, एस०आई०आर० में सहयोग, व विभिन्न स्तरों पर नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा दिये जा रह अतुलनीय सहयोग की भी सरहाना की। इसी प्रकार भविष्य में भी राष्ट्रभावना के दृष्टिगत शासन, प्रशासन द्वारा सौंपे गये कार्यों को समयान्तराल करने तथा उत्तरोत्तर नागरिक सुरक्षा को गति प्रदान करने में सहयोग करने की अपील की गयी। साथ ही नागरिक सुरक्षा विभाग को नगर स्तर से ग्रामीण स्तर तक विस्तार करने की बात कहते हुये सभी को पुनः नागरिक सुरक्षा की बधाई दी गयी। जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट प्रांगण से निकलने वाली नागरिक सुरक्षा मोटर साइकिल रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे द्वारा अपने सम्बोधन में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों को नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस की शुभकामनाओं के साथ उपस्थित समस्त वार्डनों को अधिक विश्वासपात्र होने की बात कहते हुये वार्डनों द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की गयी तथा आगामी समय इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा की गयी। उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा राकेश कुमार मिश्र द्वारा नागरिक सुरक्षा की स्थापना पर प्रकाश डालते हुये नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा वर्ष भर जनवरी-2025 से नवम्बर-2025 तक किये गये कार्यों के सम्बंध में अवगत कराया गया। उक्त के अतिरिक्त वर्ष-2025 में वर्ष भर विभिन्न स्तरों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन कर फर्स्ट रिस्पांडर तैयार करना, सी०पी०आर० प्रशिक्षण, दिनांक 07.05.2025 को आई०वी०आर०आई०, में आयोजित ब्लैक आउट/मॉकड्रिल/अभ्यास प्रदर्शन, जून-2025 में वृहद स्तर पर किये रक्तदान कार्यक्रम व विभिन्न स्तरों पर आयोजित परीक्षा डियूटी के साथ-साथ वर्ष भर विभिन्न त्योहारों एवं पर्वों पर पुलिस व प्रशासन के साथ शांति व्यवस्था ड्यूटी जैसे कार्यों की प्रगति से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में डिप्टी चीफ वार्डन रंजीत वशिष्ठ, सहायक उप नियंत्रक (व०वे०) पंकज कुदेशिया व प्रमोद कुमार डागर, वार्डन सेवा के डिवीजनल वार्डन अन्जय अग्रवाल, संजय पाठक, दिनेश यादव, शिवलेश पाण्डेय, डिप्टी डिवीजनल वार्डन कलीम हैदर सैफी, अनिल शर्मा, कवलजीत सिंह, स्टाफ आफीसर डा० अनवर हुसैन, गीता शर्मा, श्याम कृष्ण, आई०सी०ओ० कमलेश वर्मा व सुनील यादव एवं बड़ी संख्या में वार्डन सेवा के अन्य अवैतनिक स्वयं सेवक उपस्थित रहे।



