गोड्डा

रन फॉर यूनिटी के माध्यम से गोड्डा में दिखी एकता की झलक 

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर जिला प्रशासन ने किया भव्य आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा: राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर गोड्डा जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम सरकंडा चौक से प्रारंभ होकर शहीद स्मारक तक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त अंजली यादव और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी बैजनाथ उरांव, जिला खेल पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, डीएसपी जी पी एन चौधरी, सदर इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक, मुफस्सिल थाना प्रभारी आनंद कुमार शाह, नगर थाना प्रभारी दिनेश कुमार महली, महिला थाना प्रभारी और होमगार्ड के जवान, विभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। प्रतिभागियों ने “एकता में ही शक्ति है” के संदेश के साथ उत्साहपूर्वक दौड़ लगाई। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र की एकता, अखंडता और भाईचारे को सशक्त बनाना तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों और योगदान को नमन करना रहा। गोड्डा उपायुक्त अंजली यादव ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के योगदान को स्मरण करते हुए हमें राष्ट्र निर्माण और एकजुटता के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। वहीं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने कर्म और व्यवहार से समाज में एकता और सद्भाव का संदेश फैलाएं।कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रशासन की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button