मेरठ

बंद घरों में चोरी करने वाले गैंग के तीन बदमाशों को पकड़ा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। नौचंदी थाना और मेडिकल पुलिस टीम ने बंद घरों में चोरी करने वाले गैंग के तीन बदमाशों को पकड़ा है। मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुए हैं। घायल बदमाशों में लिसाड़ीगेट की मेवगढ़ी निवासी शावेज और समर गार्डन के पुदीने वाले खेत का रहने वाला बिलाल शामिल हैं। पुलिस ने लोहियानगर के हुमायूनगर निवासी जीशान उर्फ घोड़ा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बदमाशों से दो तमंचे, कारतूस, छोटा हाथी, इन्वर्टर बैटरी, एसी के पुर्जे और मार्बल काटने वाली हाइपर मशीन बरामद की है। घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, शावेज और बिलाल पर एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। जीशान पर 9 मुकदमे हैं। ये बदमाश पहले बंद घरों की रेकी करते थे, फिर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने इनकी पहचान की थी। मंगलवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने इन्हें पकड़ा। पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button