बेतुल
बैतूल यूनियन बैंक शाखा बैतूल बाजार ने वितरित किया प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा का क्लेम
यूनियन बैंक ने मृतक के परिजनों को सौंपी क्लेम राशि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल बाजार। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा बैतूल बाजार के ग्राहक संजय पाटिल के पुत्र राजकुमार पाटिल की विगत दिनों मृत्यु हो गई थी। राजकुमार पाटिल का प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में पंजीयन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से किया गया था। योजना के अंतर्गत उनके नाम पर प्राप्त बीमा क्लेम की राशि उनके पिताजी संजय पाटिल को प्रदान की गई। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक मिथुन सर, उपशाखा प्रबंधक जयेश सर, महेश गायकवाड, हेमंत देशपांडे एवं बैंक मित्र गोकुल साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
शाखा प्रबंधक ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का उद्देश्य आम नागरिकों को आकस्मिक मृत्यु या विकलांगता की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने सभी खाताधारकों से अपील की कि वे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र या शाखा से संपर्क कर योजना में पंजीयन कराएं और इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ अवश्य लें।




