अमरोहा

थाना अमरोहा देहात क्षेत्र में ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत 5 सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, पुलिस द्वारा  किया गया 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
   अमरोहा   पुलिस अधीक्षक  अमित कुमार आनंद के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक  अखिलेश भदौरिया के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नौगावा सादात श्री अवधभान सिह भदौरिया एवं प्रभारी निरीक्षक श्री शौकेन्द्र सिह बालियान के नेतृत्व में थाना अमरोहा देहात क्षेत्र में “ऑपरेशन त्रिनेत्र” अभियान को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर अपराधों की रोकथाम करना तथा संभावित घटनाओं को घटित होने से पूर्व ही नियंत्रित करना है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर  निगरानी रखी जा सके  जिससे बाहरी अथवा असामाजिक तत्वों द्वारा किसी भी आपराधिक घटना को अंजाम देने की संभावना न्यूनतम हो जाती है।
              जिस से कि इससे पूर्व भी थाना अमरोहा देहात पुलिस द्वारा चौकी कैलसा के क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख हॉस्पिटलों, प्रमुख चौराहों एवं अन्य ग्रामों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराए जा चुके हैं, जो अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस सराहनीय पहल के लिए स्थानीय नागरिकों द्वारा पुलिस की बहुत प्रशंसा की गई। सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने वाले नागरिकों को सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया।
           और लोगो से अपील की गई कि कस्बा एवं ग्रामों के मुख्य चौराहों तथा आने-जाने वाले मार्गों पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराए जाएं, ताकि क्षेत्र को सुरक्षित बनाया जा सके और किसी भी आपराधिक गतिविधि पर समय रहते प्रभावी नियंत्रण किया जा सके
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button