गोड्डा

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरौनी में स्वस्थ नारी सशक्त अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। सदर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरौनी में स्वस्थ नारी सशक्त अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं लाभुक उपस्थित हुए।
अभियान का उद्घाटन सदर प्रमुख कुंती देवी तथा डॉ. रविंद्र पासवान ने फीता काटकर किया। संबोधन में कहा कि महिला का स्वास्थ्य, परिवार और समाज दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि महिलाएँ स्वस्थ रहेंगी तो समाज और आने वाली पीढ़ियाँ भी स्वस्थ रहेंगी।
शिविर में स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, पोषण संबंधी आवश्यकताओं, नवजात शिशु की देखभाल तथा महिला स्वास्थ्य सुरक्षा के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
साथ ही शिविर में आए हुए लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श भी दिया गया।
कार्यक्रम में दर्जनों लाभुकों ने हिस्सा लिया। शिविर के दौरान उन्हें दवाइयां उपलब्ध कराई गईं तथा निःशुल्क जांच भी की गई।
इस अवसर पर पीयूष देवाशीष, नवीन कुमार सानू, किरण क्रिस्टीना मुर्मू, गोपाल प्रसाद मंडल, संयुक्ता कुमारी, ऊषा कुमारी, कालाचंद साह आदि मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button