जिले के अधिकारी पहुंचे गांव, जेएमएम कार्यकर्ता व आम जनता की रही सक्रिय भागीदारी
District officials visited the village, JMM workers and the general public actively participated.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ । झारखण्ड सरकार द्वारा आयोजित सेवा का अधिकार सप्ताह 2025 के तहत गुरुवार को पाकुड़ प्रखण्ड क्षेत्र के पंचायत मदन मोहनपुर, जमशेरपुर, दादपुर व इशाकपुर व कुमारपुर में शिविर का आयोजन किया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में आम जनता ने भाग लेकर सरकारी योजनाओं और सेवाओं से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में जेएमएम पाकुड़ प्रखण्ड सचिव राजेश सरकार, जेएमएम अल्पसंख्यक पाकुड़ प्रखण्ड अध्यक्ष मोसाराफ हुसैन, जेएमएम जमशेरपुर पंचायत अध्यक्ष रोजबुल शेख, दिलदार हुसैन, रामचंद्रपुर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल मालेक समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही पंचायत के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया और अपनी समस्याओं एवं सुझावों को प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर प्राप्त किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं को सरल बनाना, लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था। जेएमएम नेतृत्व ने कहा कि सेवा का अधिकार सप्ताह सरकार और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। वही कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में परियोजना पदाधिकारी मो मोतिउर रहमान, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ केके मंडल व बीपीओ अजीत कुमार टुडू ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। साथ ही लाभुकों के दरमियान विभिन्न योजनाओं के स्वीकृत प्रमाण पत्र प्रदान किया।



