मथुरा

वृंदावन में बाढ़ देखने स्टीमर से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे संत प्रेमानंद, 

लोगों से की ये अपील

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। वृंदावन में बाढ़ से आई आपदा से जनजीवन प्रभावित है। संत प्रेमानंद महाराज अपने शिष्यों के साथ स्टीमर से यमुना के विराट स्वरूप के दर्शन करने निकले। उन्होंने बाढ़ प्रभावित कई इलाकों की स्थिति को देखा और बड़े व्यथित नजर आए। संत प्रेमानंद शांत मन से यमुना के इस स्वरूप को देखते रहे। इसके बाद लोगों से प्रभावित इलाकों में रहने वालों की मदद का आह्ववान किया। उन्होंने करीब एक घंटे तक बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दरम्यान उनके अनुयायियों ने स्टीमर से राहत सामग्री का भी वितरण किया। साथ ही कहा कि संत प्रेमानंद महाराज ब्रजवासियों की हरसंभव मदद करेंगे।  बता दें कि मथुरा में यमुना के बढ़े जलस्तर से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि लक्ष्मीनगर में एक-एक मंजिल तक पानी भर गया। सदर बाजार, जयसिंहपुरा समेत वृंदावन की दर्जनों कॉलोनियां भी लबालब भर गईं। बेकाबू धार से घाट डूब गए और सड़कों तक पानी आ गया। साथ ही जिले के 45 गांव ऐसे हैं जो टापू बन गए हैं। प्रशासन ने इस गांव के नौ हजार लोगों का रेस्क्यू कर राहत शिविरों में भेजा है। साथ ही टीम लगातार राहत व बचाव कार्य में जुटी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button