मथुरा

मथुरा में बाढ़ से फिर बिगड़ने लगे हालात, कई कॉलोनियों में घुसा पानी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। यमुना का जलस्तर बढ़ने से एक बार फिर हालात बिगड़ने लगे हैं। यमुना से सटे कई क्षेत्रों में शुक्रवार को पानी घुस गया और बाढ़ जैसे हालात बन गए। बीते 24 घंटे में यमुना का जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़ा है, जो खतरे के निशान 166 मीटर से 30 सेमी नीचे है। हालांकि प्रशासन पहले से ही सतर्कता बरत रहा है। कुछ दिन से प्रतिदिन यमुना का जलस्तर घट रहा था। कई क्षेत्रों में पानी भी नीचे उतर गया था, लेकिन पिछले तीन से फिर यमुना का पानी बढ़ने लगा है। शुक्रवार शाम को प्रयाग घाट पर यमुना का जलस्तर 165.60 मीटर से बढ़कर 165.70 मीटर दर्ज किया गया, जो बीते 24 घंटे में 10 सेमी की बढ़ोतरी है। सिंचाई विभाग अपर खंड एक्सईएन नवीन कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम को हथिनीकुंड से 71225 क्यूसेक और ओखला से 42265 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जबकि गोकुल बैराज से 71225 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। जलस्तर बढ़ने से यमुना से सटे जयसिंहपुरा और वृंदावन की दर्जनों कॉलोनियां समेत निचले गांवों में यमुना का पानी घुसने लगा है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में पहले से ही यमुना का पानी भरा हुआ है। नौहझील। क्षेत्र में यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। गांवों में पानी पहुंचने से ग्रामीणों चिंतित हैं। जलमग्न फसलों को देखकर परेशान हैं। पशुओं के लिए हरे चारे की समस्या खड़ी हो गयी है। गाड़ी से 5-6 बोरी चुनी के नीचे गिरकर पानी में बह गये। क्रेन की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया। इसके बाद एक पुलिसकर्मी भी बाइक सहित बहने लगा, जिसे मौजूद लोगों ने पकड़कर बचाया। पुल के समीप ट्रैक्टर चालक ट्राली में कार व बाइक को रखकर पार करा रहे हैं। इसकी एवज में बाइक से 50 रुपये व कार से 250 से 500 रुपये तक वसूल रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button