मथुरा

खेत मे जुताई के दौरान हैरो की चपेट में आने से किसान की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र के गांव भैरई में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर से गिर हैरो की चपेट में आने से किसान की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी कर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। गांव भैरई निवासी युवक रवि कुमार ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उसके पिता करुआ उर्फ ओमवीर सिंह (47) शनिवार को ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे थे। बताते हैं कि इसी दौरान वह अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिरकर हैरो की चपेट में आ गये। इसके चलते उनकी मौत हो गयी। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंची निरीक्षक अपराध नौहझील मनोज कुमार शर्मा ने मौका मुआयना कर शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार हादसे की गहनता से जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button