खेलसिंगरौली

18 गांवों की प्रतिभा 400 खिलाड़ियों का जोश ओडगड़ी में तीन दिवसीय खेल महाकुंभ का भव्य समापन

हिंडालको महान ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह, विजेताओं को ट्रॉफी, ट्रैक सूट और नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली  l ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से बरगवां हिंडालको महान के सीएसआर विभाग द्वारा ग्राम ओडगड़ी में आयोजित तीन दिवसीय अंतर-ग्राम खेल प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। प्रतियोगिता में आसपास के 18 गांवों के लगभग 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा, खेल कौशल और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। तीन दिनों तक कबड्डी, वॉलीबॉल एवं रस्साकशी के रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिंडालको महान के मानव संसाधन प्रमुख डॉ. विवेकानंद मिश्रा एवं वित्त प्रमुख रोहित मतेती उपस्थित रहे। वहीं सीएसआर एवं जनसंपर्क प्रमुख संजय सिंह, ग्राम ओडगड़ी, बाघाडीह एवं गोंदवाली के सरपंच, जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए। कबड्डी,वॉलीबॉल और रस्साकशी में इन टीमों ने मारी बाजी तीन दिवसीय प्रतियोगिता के कड़े मुकाबलों के बाद कबड्डी में गोंदवाली की गायत्री क्लब ने विजेता का खिताब हासिल किया जबकि बेटहाडांड की टीम उपविजेता रही। वॉलीबॉल में भलुगढ़ की जय हिंद क्लब विजेता बनी, वहीं भलुगढ़ की दूसरी टीम उपविजेता रही। रस्साकशी में ओड़गड़ी स्पोर्ट्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि भलुगढ़ जय हिंद क्लब उपविजेता रही। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों को आकर्षक ट्रॉफी, टीम के लिए ट्रैक सूट और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रत्येक विजेता टीम को 10 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 5 हजार रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।
तियरा और पिपरा के बीच मैत्री मुकाबले ने बढ़ाया उत्साह प्रतियोगिता के दौरान खेल भावना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए तियरा एवं पिपरा गांव की टीमों के बीच मैत्री मुकाबला भी आयोजित किया गया। इसमें शामिल प्रत्येक खिलाड़ी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस पहल ने आयोजन को जीत-हार से आगे बढ़ाकर ग्रामीण एकता, आपसी मेलजोल और सौहार्द का मंच बनाया।  ग्रामीण युवाओं के लिए भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करेगा हिंडालको महान : डॉ. विवेकानंद मिश्रा समापन समारोह को संबोधित करते हुए मानव संसाधन प्रमुख डॉ. विवेकानंद मिश्रा ने खिलाड़ियों के उत्साह और प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें उचित अवसर, संसाधन और मंच उपलब्ध कराने की है। खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं। उन्होंने ग्रामीण युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हिंडालको महान की ओर से एक बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन एवं प्रायोजन की घोषणा भी की।
खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना भी सामाजिक दायित्व का हिस्सा।
संजय सिंह सीएसआर एवं जनसंपर्क प्रमुख संजय सिंह ने कहा कि हिंडालको महान अपने सामाजिक दायित्वों के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और ग्रामीण विकास के साथ खेल गतिविधियों को भी प्राथमिकता देता है। 18 गांवों के लगभग 400 खिलाड़ियों की भागीदारी ग्रामीण युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह और संभावनाओं को दर्शाती है। कंपनी का प्रयास है कि युवाओं को बेहतर मंच मिले, गांवों के बीच आपसी संबंध मजबूत हों और वे सकारात्मक गतिविधियों से जुड़कर अपनी प्रतिभा को नई पहचान दे सकें।
 ग्रामीण एकता और भाईचारे का बना मंच
कार्यक्रम में उपस्थित सरपंचों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने हिंडालको महान प्रबंधन की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ गांवों के बीच एकता, सहयोग और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। तीन दिवसीय इस खेल महाकुंभ ने ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के साथ खेल के मैदान को आपसी एकता और उत्साह का साझा मंच बनाया। हिंडालको महान की यह पहल ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button