धनबाद

अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के बैनर तले एक दिवसीय धरना का हुआ आयोजन

A one-day protest was organized under the banner of All India Mine Workers Union

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के बैनर तले बुधवार को कोल इंडिया बचाओ के नारा के साथ आरंभ हुआ एकदिवसीय धरना का आयोजन हुआ। इससे पूर्व आकाश के नई जमुना स्थित गोविंदपुर कोलारी से दर्जनों की संख्या में मजदूरों ने पदयात्रा निकाली जो जो भट्टमुरना मोड में धरना में तब्दील हो गई इनकी मुख मांगे आज भारत तेजी से प्रगति कर रहा है प्रगति करने के लिए बिजली की आवश्यकता है और बिजली बनाने के लिए कोयला बड़े पैमाने पर उत्पादन करने का लक्ष्य है लेकिन कोल इंडिया द्वारा मनमाने ढंग से मजदूरों पर भोज लगे को लेकर मजदूर एकजुट होकर इसका विरोध कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता फूलचंद दसौंधी, संचालन सुशील कुमार सिंह, मुख्य रूप से उपस्थित ABKMS के मंत्री के०के०सिंह ,मुरारी तांती अध्यक्ष DCKS, कार्यकारी अध्यक्ष सुशील सिंह, उपाध्यक्ष मंतोष तिवारी, संयुक्त महामंत्री भौमिक महतो के अलावे गजेंद्र कुमार, चन्द्रशेखर रॉय, रामबचन पासवान ,गायत्री देवी , विजय सिंह, संजय कुमार, गुल्लु प्रसाद, घनश्याम यादव, रखाल रजवार, चन्द्रशेखर महतो,उमेश दुबे,दिलीप सिंह, महेंद्र नाथ राम, पवन लोध,अशोक हजाम, राजकुमारी देवी, कलावती देवी, जयंती देवी , मिना देवी आदि उपस्थित रह कर नुक्कड़ सभा को सफल किये।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button