लातेहार

रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

Blood donation camp will be organized

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। जिला के बालूमाथ में पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की विलादत के मौके पर मुस्लिम यूथ कमेटी बालूमाथ के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर आगामी 5 सितम्बर शुक्रवार को मुख्यालय स्थित मदरसा मस्जिद सभागार में आयोजित होगा । रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। इस अवसर पर स्थानीय युवाओं सहित समाज के लोगों से रक्तदान कर मानवता की सेवा में भाग लेने की अपील की गई है। रक्तदान महादान है और इससे न सिर्फ कई लोगों की ज़िंदगी बचाई जा सकती है बल्कि समाज में सेवा और भाईचारे का संदेश भी दिया जा सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button