पीएम जनमन योजना के अन्तर्गत निर्माणाधीन कार्यों का परियोजना निदेशक ने किया भौतिक सत्यापन
The project director did physical verification of the works under construction under PM Janman Yojana

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहेबगंज। समेकित जनजाति अभिकरण, साहिबगंज द्वारा प्रधानमंत्री जनजातीय सशक्तिकरण योजना (पीएम जनमन योजना) के अंतर्गत जिले के विभिन्न प्रखंडों में निर्माणाधीन Multipurpose Center का कार्य प्रगति पर है। इन कार्यों का भौतिक सत्यापन उपायुक्त, साहिबगंज के निदेशानुसार परियोजना निदेशक संजय कुमार दास द्वारा किया गया। निरीक्षण के क्रम में श्री दास ने साहिबगंज जिला अंतर्गत पतना प्रखंड में निर्माणाधीन Multipurpose Centers का स्थल भ्रमण कर कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं पारदर्शिता की समीक्षा की। यह कार्य NREP के द्वारा कराया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण हों तथा निर्माण मानकों से कोई समझौता न किया जाए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि Multipurpose Center का निर्माण कार्य प्रगति पर है। परियोजना निदेशक ने संबंधित अभियंताओं एवं कार्य एजेंसियों को निर्देशित किया कि निर्माण में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो। उन्होंने यह भी कहा कि जनजातीय समुदायों की सुविधा के लिए बनाए जा रहे ये केंद्र सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त कदम हैं।



