आज उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर सूर्योपासना का महापर्व चैती छठ का होगा समापन
Today, the great festival of Surya worship, Chaitra Chhath, will conclude with offerings to the rising Sun.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज जिला सहितआसपास विभिन्न गांवों में छठ पूजा बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। छठ पूजा का अरघ की तैयारी कोई गंगा घाट पर,कोई नदी में,कोई पोखरा में,कोई कुआं पर,तो कोई अपने छत पर अस्ताचलगामी सूर्यदेव को पहला अर्घ्य देकर माता छठी को प्रणाम किया।लोक आस्था का महापर्व छठ साल में दो बार मनाया जाता है,पहला चैत्र के महीने में और दूसरा कार्तिक मास में,चार दिन तक चलने वाले इस महापर्व की शुरूआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से होती है,और सप्तमी तिथि को समापन।वही22मार्च से शुरू हुए चैती छठ के पहले दिन नहाय-खाय,दूसरे दिन खरना व्रती द्वारा किया गया,और मंगलवार को सायंकालीन अर्घ्य सूर्य देव को दिया गया।वहीं आज सुबह5बजकर39 मिनट पर सूर्योदय होगा,वहीं आज बुधवार को चैत्र शुक्ल सप्तमी में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर वर्ती व्रत का समापन करेंगी।



