कैराना

बातों में उलझाकर मजदूर की जेब से मोबाइल उड़ाया

नामजद के खिलाफ तहरीर

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

कैराना। कस्बे में बातों में उलझाकर जेब से मोबाइल चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित मजदूर ने एक युवक को नामजद करते हुए थाना कैराना में तहरीर देकर मोबाइल बरामद कराने और कार्रवाई की मांग की है।

मोहल्ला दरबारकलां निवासी विकास सैन पुत्र पदम सैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। 15 अप्रैल की शाम करीब सात बजे वह काम से लौटने के बाद अपनी गली के पास पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने स्थित एक लैमिनेशन की दुकान पर बैठा था।आरोप है कि इसी दौरान आशू पुत्र शफीक निवासी दरबारकलां एक अज्ञात युवक के साथ मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचा और दुकान पर मौजूद लोगों से बातचीत करने लगा। इसी बीच मौका पाकर उसने प्रार्थी की जेब से मोबाइल फोन निकाल लिया और साथी के साथ फरार हो गया। पीड़ित के अनुसार, कुछ देर बाद जब उसने अपनी जेब चेक की तो मोबाइल गायब मिला। उसने तत्काल आसपास के लोगों से पूछताछ की और आरोपी की तलाश भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। चोरी हुआ मोबाइल वीवो वी-29 कंपनी का है, जिसमें जियो सिम लगा हुआ था। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button