झुंझुनू

चंवरा किशोरपुरा के मोरिंडा धाम में 6 फरवरी को होगा विराट हिन्दू सम्मेलन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा । कस्बे के मोरिंडा में किशोरपुरा सीमा पर स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पलटूदास अखाड़ा मोरिंडा धाम में 6 फरवरी को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। आश्रम के ब्रह्मलीन संत बनवारी दास महाराज की पुण्य तिथि पर आयोजित इस सनातनी कार्यक्रम में कई संत महात्मा एवं वरिष्ठ लोग शामिल होंगे। शुक्रवार को प्रात 9:15 बजे चंवरा के रघुनाथ मंदिर से चौफूल्या होते हुए किशोरपुरा  से मोरिंडा धाम पलटूदास अखाड़ा तक कलश यात्रा निकाली जाएगी।। दोपहर 2 बजे संत महात्माओं एवं हिंदू समाज के प्रमुख वक्ताओं का  राष्ट्रकल्याण पर उद्बोधन होगा।समारोह में प्रतिभाओं को हिन्दू गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा। अखाड़े पर प्रसादी का भी आयोजन रखा गया है।सोमवार को मंदिर कमिटी के गजराज सिंह शेखावत,समाज सेवी जगदीश प्रसाद शर्मा घाटीपुरा, डॉ सांवरमल सैनी, राधेश्याम कुमावत हनुमान गुर्जर, बाबूलाल सैनी,पंकज किशोरपुरा, शीशराम रावत,  सहित कई  सेवा भावी लोगों ने   कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियों को मूर्त रूप दिया ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button