
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहेबगंज, पतना। रक्तदान महाअभियान के दौरान आज 02 जुलाई 2025 को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह- अंचल अधिकारी के द्वारा रक्तदान किया। साथ ही प्रखण्ड कार्यालय में आये लोगों ने भी रक्तदान किया। इस दौरान मौजूद कर्मचारी ने भी रक्त दान किया। इस सन्दर्भ में पतना प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह- अंचल अधिकारी कुमार दिवेश द्विवेदी ने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित भी किया। कहा प्रत्येक व्यक्ति को हर 4 माह में रक्त दान करना ही चाहिए, जिन्हे भी बड़ी बीमारी नहीं है, लोगों के दिमाग़ पल रहे भ्रान्ति को खत्म किया कि रक्त देने से शरीर कमजोर नहीं होता है।



