असम के नगांव जिले के नये जिला आयुक्त के रूप में आरण्यक सैकिया का कार्यभार संभालने पर स्वागत।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
असम : भारत प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी आरण्यक सैकिया सोमवार को असम के नगांव जिले के नये जिला आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। सुबह डिफू से आगमन के बाद उन्होंने अपने कार्यालय के सभाकक्ष में सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों से औपचारिक रूप से परिचय-वातावरण किया।आरण्यक सैकिया ने बताया कि वे पहले भी नगांव जिले में कार्य कर चुके हैं और जिले के कई अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचित हैं, इसलिए इस पारंपरिक और जनवहुल जिले में काम करने का अवसर पाकर वे प्रसन्न हैं। उन्होंने कहा कि यह एक पुराना और घनी आबादी वाला जिला है, जहां प्रशासनिक दृष्टि से कई चुनौतियाँ हैं। इन चुनौतियों को दूर कर जिले को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने के लिए वे सभी नागरिकों और अधिकारियों का सहयोग चाहते हैं। जिला प्रशासन की ओर से नवागत आयुक्त का पारंपरिक फूल के गुच्छा , गमछा तथा शाल से भव्य स्वागत किया गया, जिस पर सैकिया ने आभार व्यक्त किया। पदभार ग्रहण समारोह में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार शिकारिया, जिला विकास उपायुक्त पार्थ प्रतिम बैरागी, कलियाबर के सम-जिला आयुक्त तेजस अग्निहोत्री, रहा के सम-जिला आयुक्त अंकिता बरा, अतिरिक्त आयुक्त मृदुल बोरों , कमलजीत शर्मा, दीपांकर बर्मन, पल्लवी गोगोई , जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिकाश शर्मा, जिला परिवहन अधिकारी सीमांत बरा, सहायक आयुक्तगण तथा आयुक्त कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे। गौरतलब है कि यह पद 3 सितंबर को पूर्व जिला आयुक्त देवाशीष शर्मा के स्वेच्छा अवकाश लेने के बाद रिक्त था। पदभार ग्रहण के तुरंत बाद आरण्यक सैकिया ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करना आरंभ कर दिया है। आरण्यक सैकिया ने 2020 में IAS सेवा में आते ही नगांव में सहायक आयुक्त के रूप में अपना प्रशासनिक जीवन शुरू किया था। इसके पहले वे मुख्य सचिव के स्टाफ ऑफिसर रहे और बाद में कार्बी आंगलोंग जिले के आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला। वे पूर्व पुलिस महानिदेशक कुलधर सैकिया तथा भारत रेलवे की सेवानिवृत्त अधिकारी लीना शर्मा के पुत्र हैं और पारिवारिक पृष्ठभूमि का अनुसरण करते हुए प्रशासनिक क्षेत्र में कुशल नेतृत्व और सुलेखक के रूप में जाने जाते हैं।



