बरेली
महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में तीन दिवसीय रोवर एवं रेंजर शिविर का हुआ शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में बुधवार को त्रिदिवसीय रोवर एवं रेंजर शिविर का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मोहम्मद अकमल खान, पुलिस अधीक्षक (यातायात), बरेली रहे। स्टेट कमिष्नर स्काउट गाइड डाॅ. पुष्पकान्त शर्मा, महाराजा अग्रसेन शिक्षा समिति (रजि.) के महामंत्री शशि भूषण अग्रवाल (राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित), प्राचार्य डाॅ. सौरभ अग्रवाल, रेंजर लीडर डाॅ. नीतू शर्मा एवं रोवर लीडर डाॅ. आकाश गंगवार द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें महाविद्यालय के 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
डाॅ. पुष्पकान्त शर्मा ने नियम प्रतिक्षा सैलूट सिद्वान्त (हिस्ट्री आफ स्काउट ध्वज शिष्टाचार), विभिन्न प्रकार की गांठे लगाना सिखाया। उन्होने “विपरीत परिस्थितियों में अनुकूलता के साथ कार्य करना” इस नारे को जीवन में उतार लेने पर जोर दिया तथा समस्त रोवर एवं रेंजर को दीक्षा बैज देकर दीक्षा का कार्यक्रम सम्पन्न कराया।
रेंजर लीडर डाॅ. नीतू शर्मा ने समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए रोवर एवं रेंजर द्वारा विगत दो दिवसों में किए गए कार्यो से अवगत करवाया। निर्णायक मंडल के सदस्य संजय गुप्ता, डाॅ. विपुल मेहरोत्रा, डाॅ. के.के. अग्रवाल, संचित कक्कड़ एवं डाॅ. नाजो बी ने किया। पाक कला प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डाॅ. रेशू जौहरी, डाॅ. गुन्जन अग्रवाल, डाॅ. सोनल अग्रवाल, डाॅ. पूजा अग्रवाल रहीं। प्राचार्य डाॅ. सौरभ अग्रवाल ने रोवर एवं रेंजर को अनुशासन की महत्ता को समझाया और कहा कि अनुशासित रहते हुए हम अपने देश की सेवा एवं प्रगति में अपना योगदान दे। मुख्य अतिथि मोहम्मद अकमल खान पुलिस अधीक्षक यातायात, बरेली, ने रोवर एवं रेंजर को अपनी संस्कृति एवं अपनी मातृभाषा के महत्व को बताया तथा उनसे राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता देने के लिए प्रोत्साहित किया।
महाविद्यालय के प्रबन्ध समिति के महामंत्री शशि भूषण अग्रवाल राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित ने शिविर में प्रतिभाग करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं, संयमित एवं अनुशासित जीवन शैली को अपनाने के लिए कहा।
रोवर लीडर डाॅ. आकाश गंगवार ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समस्त अतिथियों एवं मौजूद सभी प्रवक्ताओं का हृदय से धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में चीफ प्राॅक्टर डाॅ. विपुल मेहरोत्रा, डाॅ. के.के.अग्रवाल, डाॅ. सोनल अग्रवाल, डाॅ. पूजा अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, संजीव कुमार सक्सेना, धीरज अग्रवाल, अजीत सिंह सहित तमाम स्टाफ मौजूद रहा।



