झांसी
क्षेत्रीय विधायक ने मुख्यमंत्री से परीक्षा बांध से टहरौली लिफ्ट कैनाल की मांग की
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झांसी : टहरौली मऊरानीपुर क्षेत्र की विधायक डॉक्टर रश्मि आर्या पप्पू सेठ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर 50 ग्रामों की असंचित भूमि हेतु परीक्षा बांध से लिफ्ट कैनाल निकालने की मांग की है ।
तहसील टहरौली क्षेत्र के लगभग 50 गांव में सिंचाई की कोई सुविधा नहीं है किसान बारिश के सहारे रहते हैं कई बार तो पानी के अभाव में बुवाई तक नहीं हो पाती और कभी-कभी समय पर बरसात न होने से फसल नष्ट हो जाती है इस कारण से किसानों की दयनीय स्थिति है । उन्होंने टहरौली किला, टहरौली खास, बमनुवा, गाता, कुम्हारिया, पसराई, तेंदुआ, रनियारा, झला, धवारी, खिरिया, लुहारगांव, घुरिया , गढ़ी कर गांव, बरोड़ा, बसारी, बंका पहाड़ी,मैंगांव, बकायन, परसा, नोटा, हटी, सिलोरी, खजुराहा, विजयगढ़, बिजना, हनोता, भगोरा, सजवाहा, धुरबाई, सेमरी अहिरन, कच्छियां , तोड़ी फतेहपुर कारी आदि ग्रामों के अन्नदाता किसानों की वेदना का संज्ञान लेते हुए परीक्षा से टहरौली लिफ्ट कैनाल स्वीकृत किए जाने की मांग की है ।