सिंगरौली

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, दो वाहन जब्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश और खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनिज विभाग ने सोमवार को रेत के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो वाहन जब्त किए। खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में एक पिकअप वाहन और एक बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई।
जानकारी के अनुसार वाहन क्रमांक एमपी 66 ए 1557 को जयंत चौकी के पास से रेत का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वाहन को जब्त कर पुलिस चौकी जयंत में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। वहीं निगाही कॉलोनी क्षेत्र से बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी अवैध रेत परिवहन के मामले में जब्त किया गया। इसे सुरक्षा के लिए नवानगर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।
खनिज विभाग के अनुसार दोनों वाहनों के खिलाफ खनिज नियमों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button