साहेबगंज

जिला आपूर्ति पदाधिकारी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई आयोजित

An important meeting was held under the leadership and guidance of the District Supply Officer.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज बरहरवा जिला आपूर्ति पदाधिकारी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में जन वितरण प्रणालीPDSसे जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं की समीक्षा की गई। बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की उपस्थिति में सभी PDSविक्रेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।बैठक के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सभीPDSविक्रेताeKYCकी प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करें,ताकि लाभुकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।उन्होंने कहा किeKYCपूर्ण होने से राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा पात्र लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना सुनिश्चित होगा। इसके अतिरिक्त,आयुष्मान कार्ड निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया।अधिकारियों ने विक्रेताओं से अपेक्षा की कि वे लाभुकों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहयोग करें।बैठक में यह भी कहा गया कि स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि खाद्यान्न वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने विक्रेताओं को समय पर वितरण,रिकॉर्ड संधारण एवं शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान देने को कहा।वही बैठक में गोदाम प्रभारी, DSD,ऑपरेटर,तकनीशियन सहित सभीPDSविक्रेता उपस्थित रहे।इस अवसर पर वितरण प्रणाली से संबंधित तकनीकी पहलुओं,मशीन संचालन,नेटवर्क समस्याओं एवं लाभुक सत्यापन जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई।अधिकारियों ने भरोसा जताया कि सभी विक्रेता प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।बैठक का उद्देश्य वितरण प्रणाली को और अधिक सुचारू,पारदर्शी एवं लाभुक-केंद्रित बनाना बताया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button