अमरोहा
उझारी में शान और शौकत के साथ निकाला गया जुलूस ए मुहम्मदी
लब्बैक या रसूलल्लाह की हुईं सदाऐं बुलंद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उझारी। नगर में ईद मिलादुन्नबी (हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन) पर जुलूस ए मुहम्मदी शान और शौकत के साथ निकल गया। जुलूस में नारा ए तकबीर, लब्बैक या रसूल अल्लाह की सदाएं बुलंद हो रही थीं। शुक्रवार को जनपद अमरोहा के क़स्बा उझारी के मोहल्ला कुरैशियान स्थित मदरसा बशीरुल उलूम से प्रातः 8:00 बजे मदरसे के प्रिंसिपल कारी आबिद अली रज़वी के नेतृत्व में जुलूस मुहम्मदी प्रारंभ हुआ। यहां से यह जुलूस हुसैनी चौक पहुंचा, जहां पर अंजुमन गुलमान ए मुस्तफा, अंजुमन यंग गुलामान ए मुस्तफा, अंजुमन आशिकाने मुस्तफा, अंजुमन फिदायान ए मुस्तफा, अंजुमन नूर उन्नबी, अन्जुमन गुलामान ए गौसो रज़ा, अंजुमन गुलामान ए पंजेतन का जुलूस भी इस जुलूस में शामिल हो गया। यहां से यह जुलूस मोहल्ला कुरेशियान होता हुआ मोहल्ला पठानान पहुंचा, जहां पर अंजुमन गुलशन ए मदीना व मदीना मस्जिद का जुलूस भी इस जुलूस में शामिल हो गया। यहां से यह जुलूस मोहल्ला चांदनी चौक, भाटो वाला कुआं, मैन बाजार, मोहल्ला महल, टीपू चौक होता हुआ दरगाह हजरत शेख दाऊद बंदगी रह० में पहुंचा। वहां पर सलातो सलाम के बाद मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआ कराई गई। लोगों को तबर्रुक तकसीम किया गया। इस मौके पर खास तौर से कारी आबिद अली, कारी फहीम रजा, मुफ्ती नाज़िर रजा, मुफ्ती अख्तर रजा, मौलाना आरिफ रजा, कारी मुरसलीन, हाफिज अफसर अली, कारी इरशाद, कारी शाकिर, मौलाना आसिफ़ रज़ा बाक़री, कांठ विधायक कमाल अख्तर, रहीमुद्दीन साबरी, अथर अहसान, चमन हैदर बाक़री, अलाउद्दीन सैफी, दिलशाद हुसैन, शाकिर मसऊदी, इरशाद सलमानी, मेराज अली, निजामुद्दीन सैफी, शहाबुद्दीन सैफी, डॉ० नदीम मलिक, नाजिम अलवी, आकिल मसऊदी, वसीम अल्वी, मौ० अजीम, शकील अल्वी, अनस कुरैशी, जावेद कुरेशी, बब्बन हुसैन, फहीमुद्दीन फहमी, कुंवर अदनान महल, बब्बी चौधरी, सूफी अनीस, वसीम कुरेशी, शकील ठेकेदार, डॉ० साहिल आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस में खाना ए काबा, रोजा ए रसूल की शबीह विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।




