अमरोहा

जंपिंग झूले से गिरकर 10वीं के छात्र की मौत

अमरोहा में स्टंट करते समय गिरा किशोर, गर्दन की हड्डी टूटी

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद के हसनपुर तहसील क्षेत्र में छड़ी मेले में जंपिंग झूले से गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। भावली गांव निवासी अमरीश (16) बुधवार शाम को मेले में गया था। जंपिंग झूले पर स्टंट करते समय वह गर्दन के बल गिर गया। इस दुर्घटना में उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई।परिवार वाले उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ में उपचार के दौरान रात में अमरीश की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।अमरीश तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसने इसी वर्ष कक्षा 10 की परीक्षा पास की थी। पढ़ाई छोड़ने के बाद वह अपने पिता ओमप्रकाश सिंह के साथ खेती में मदद करता था। उसकी मौत से मां हरदेई, भाई भुवनेश और बहन बबीता शोक में डूबे हैं।थाना अध्यक्ष अतवीर सिंह ने कहा कि परिवार ने पुलिस को इस घटना की कोई सूचना नहीं दी। उन्होंने बताया कि अगर तहरीर मिलती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button