ललितपुर
साहस निर्भीकता संकल्प शक्ति से सम्पन्न थे सरदार पटेल : प्रो शास्त्री

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयन्ती पर नेमवि में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो.ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि जब भारत स्वतंत्र हुआ, तब हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती थी, 562 देशी रियासतों को एक राष्ट्र में समाहित करना। विभाजन के घावों से जूझते भारत को सरदार पटेल ने अपने दृढ़ संकल्प और कूटनीति से विखंडन से बचाया। उन्होंने देशी रियासतों के राजाओं को समझाया कि भारत की एकता ही उनकी सुरक्षा और सम्मान की गारंटी है। इस प्रकार उन्होंने भारत की रियासतों का एकीकरण किया। प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने सरकार द्वारा लाये गए नए तीन कानून के बारे में विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षक नरेन्द्र सिंह ने सभी छात्र/छात्राओं को साइबर क्राइम तथा अन्य क्रिया कलापों से अवगत कराया। जिला नोडल अधिकारी डा.ओ.पी.चौधरी ने कहा कि आज हम उस महान पुरुष को स्मरण करने के लिए एकत्र हुए हैं, जिनकी दृढ़ इच्छा शक्ति, अदम्य साहस और अद्वितीय नेतृत्व ने भारत को एक सूत्र में बाँध दिया वह थे सरदार वल्लभभाई पटेल, जिन्हें हम स्नेहपूर्वक भारत का लौहपुरुष कहते हैं। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा.सुधाकर उपाध्याय, दीपक पाठक, अरमर्दन सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान प्रो.आशा साहू, प्रो.अनिल सूर्यवंशी, जितेन्द्र कुमार, अनीता, डा.हरिश्चंद्र दीक्षित, डा.सूबेदार यादव, डा.रामकुमार रिछारिया, डा.शैलेन्द्र सिंह, डा.अनूप दीक्षित, डा.वर्षा साहू, श्वेता आनंद, डा. ऋचाराज सक्सेना, डा.राजीव निरंजन, डा.अमित सोनी, सौरभ श्रीवास्तव, डा.जगत कौशिक, कविता सिंह, जितेंद्र राजपूत, राजेश तिवारी, डा.ऊषा तिवारी, डा.रजनी चौबे, डा.लक्ष्मीकांत मिश्रा, डा.बलराम द्विवेदी, डा.जगत कौशिक, अशेष नारायण, अनूप दीक्षित, अवनीश त्रिपाठी, डा.दीपक पाठक, डा.प्रीति सीरौटिया, डा.जगवीर सिंह, सत्यदेव शाक्य, सुनील शुक्ला, विपिन शुक्ला, राहुल पस्तोर, अतुल मिश्रा, धु्रव किलेदार, दीपक रावत, अंकित चौबे, जयन्त चौबे, राजीव गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।



