उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल कंछल गुट के व्यापारीयों ने किया संगोष्ठी का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। जिले के टीकरमाफी बाजार में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल कंछल गुट के द्वारा व्यापारी संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल कंछल गुट द्वारा आयोजित व्यापारी संगोष्ठी कार्यक्रम जनपद के व्यापारियों के बीच चर्चा में आ गई । चर्चा में आने की खास वजह कंछल गुट ने अपनी व्यापारियों में मजबूत पकड़ दिखाते हुए टीकरमाफी बाजार के अन्य व्यापारिक संगठनों के अध्यक्षों व पदाधिकारियों को अपनें बैनर तले आयोजित व्यापारी संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल कर व्यापारियों में एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने कहा कि एक माता पिता के चार सन्तानें होती हैं चारों सन्तानें अपना अलग-अलग व्यवसाय कर लेती हैं लेकिन क्या वह कभी अपने माता-पिता को भी अलग- अलग चार भागों में कर सकती हैं असंभव है कभी नही कर सकती हैं क्योंकि उन चारों के माता-पिता एक हैं और उन माता-पिता के लिए सभी सन्तानें एक हैं। माता-पिता का कर्तव्य है सभी सन्तानों को साथ लेकर चलें और सभी सन्तानों का दायित्व है कि वह अपनें माता-पिता के साथ संघर्षों में साथ खड़े रहें। उन्होंने ने व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल को व्यापारियों का पितामह की संज्ञा दी। व्यापारी संगोष्ठी कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यापारियों ने हरिशंकर जायसवाल को व्यापारियों के हित के लिए व उनके उत्पीड़न के खिलाफ संघर्षों में सदैव साथ खड़े रहने का समर्थन किया और बनवारी लाल कंछल को अपना पितामह व असली व्यापारी हितैषी नेता कहा। व्यापारी संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल कंछल गुट के जिला महामंत्री प्रभाकर उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष व टीकरमाफी बाजार प्रभारी देवचन्द्र सिंह ‘मुन्ना” जिला उपाध्यक्ष संदीप कसौधन, जिला संगठन मंत्री शिवम प्रजापति, जिला कोषाध्यक्ष संजीव जायसवाल टीकरमाफी बाजार अध्यक्ष हरि गोपाल प्रजापति, महामंत्री रामचन्द्र मौर्य, संगठन मंत्री विजय पाल सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पूजन अग्रहरि, मीडिया प्रभारी दीपक, उपाध्यक्ष उदयराज प्रजापति, सचिव सुरेश चौरसिया, मनोज जायसवाल, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल टीकरमाफी बाजार अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव, अरूण गुप्ता, राम बाबू सोनी, भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल टीकरमाफी बाजार अध्यक्ष लालजी वैश्य, सन्तोष गुप्ता, संदीप अग्रहरि, सुनील उर्फ सोनू अग्रहरि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल टीकरमाफी बाजार अध्यक्ष राम सुन्दर मौर्य, महामंत्री गोपी चन्द्र अग्रहरि सहित व्यापारी गोकुल प्रसाद वैश्य, गया प्रसाद बरनवाल, राम मूरत पाण्डेय, प्रदीप कुमार तिवारी, संदीप मिश्र सहित सभी व्यापारिक संगठनों के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।




